🔊
हिमालय क्रांति पार्टी का जनसंपर्क अभियान जारी
रानीखेत: हिमालय क्रांति पार्टी का जनसंपर्क अभियान आज रानीखेत के जालली से धूमधाम से शुरू हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय ने गणेश वंदना के साथ इस अभियान का शुभारंभ किया। यात्रा सीमल, बाखली होते हुए बिमान्डेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां पूजारियों का आशीर्वाद लिया गया।
दराहाट में क्रांतिकारी विपिन त्रिपाठी को नमन करते हुए, राष्ट्रीय संगठन महासचिव बिशन सिंह नेगी ने राष्ट्रीय पार्टियों पर जमकर हमला बोला। जिला अध्यक्ष हिमेश भंडारी ने युवाओं को विपिन त्रिपाठी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
जनता का मिला अपार समर्थन
यह यात्रा चनथरिया, सुरईखेत, बिठोली होते हुए मानिला देवी मंदिर पहुंची। इस पूरे अभियान में पार्टी को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। लोग अपनी क्षेत्रीय पार्टी को देखकर बेहद उत्साहित हैं और स्वत: ही पार्टी से जुड़ने को आतुर हैं।
विभिन्न क्षेत्रों के लोग हुए शामिल
इस जनसंपर्क यात्रा में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार, साहित्यकार, व्यवसायी, युवा और कई अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसादत बेलवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामदत्त और अन्य ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।