🔊
हिमालय क्रांति पार्टी ने पिथौरागढ़ से शुरू किया द्वितीय चरण का जनसंपर्क अभियान: शराब-नोट की राजनीति से मुक्ति का दिया नारा
हिमालय क्रांति पार्टी ने पिथौरागढ़ से शुरू किया द्वितीय चरण का जनसंपर्क अभियान: शराब-नोट की राजनीति से मुक्ति का दिया नारा
पिथौरागढ़, उत्तराखंड। हिमालय क्रांति पार्टी का द्वितीय चरण जनसंपर्क अभियान आज पिथौरागढ़ के मुख्य बाजार से शुरू हुआ। इसके बाद यह यात्रा चंपावत जिले के रेगरु, मऊ और चोमेल क्षेत्र में पहुंची, जहां पार्टी नेताओं ने जनता के सामने पहाड़ की समस्याओं और अपने एजेंडे को रखा। पार्टी अध्यक्ष अजय बिष्ट और लोहाघाट के जनप्रतिनिधि राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) ने चोमेल में आयोजित जनसभा में कहा कि "राष्ट्रीय दलों की 'शराब के बदले वोट' और 'नोट के बदले वोट' की नीति ने पहाड़ के लोगों को त्रस्त कर दिया है।"
पहाड़ की पीड़ा और हिमालय क्रांति पार्टी का संकल्प
नेताओं ने जोर देकर कहा कि "पहाड़ के मूलनिवासियों को रोजगार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और प्रतियोगी शिक्षा प्रणाली चाहिए, ताकि यहां के युवा देशभर में अव्वल हो सकें।" उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय दलों के भ्रष्ट नेता पहाड़ के विकास में बाधक हैं और लोग उनसे डरते भी हैं। अजय बिष्ट ने कहा, "देवभूमि के लोग बंटे हुए हैं, लेकिन सभी पहाड़ की बर्बादी से चिंतित हैं। हमें एकजुट होकर इस संकट से लड़ना होगा।"
कुमोलोश्वर मंदिर में मांगी शिव से आशीर्वाद
जनसभा के बाद पार्टी नेताओं ने कुमोलोश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर पार्टी की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर हिमालय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, अभियान प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय, कुमाऊं मंडल संयोजक हंसा दत्त बेलवाल, और राजेंद्र पुनेठा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अभियान में शामिल प्रमुख नेताओं में ये रहे:
- प्रदेश उपाध्यक्ष कुमाऊं पान सिंह लटवाल
- राष्ट्रीय सचिव घनश्याम भगत
- पौड़ी जिला अध्यक्ष दिनेश रावत
- सल्ट विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंगारी
#हिमालयक्रांतिपार्टी #पिथौरागढ़जनसंपर्क #अजयबिष्ट #राजूभैया #उत्तराखंडराजनीति #पहाड़बचाओ #देवभूमि #शराबबनामवोट #कुमोलोश्वरमंदिर #पहाड़ीरोजगार